फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 16 Mar 2023 01:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में झांसी-कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां सुबह दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हाईवे की एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमोर्टम हाउस भिजवाय। वहीं मृतकों के परिजनों की खोजबीन करके पुलिस सूचना देने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें