जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव में एक किसान ने अज्ञात कारणों से सोमवार सुबह 6 बजे अपने घर में ही फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डकोर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डकोर थाना क्षेत्र के कुठौंदा गांव निवासी किसान शिवराम (60) पुत्र गंगाराम ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह शिवराम को घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद उसके फांसी पर झूलने की सूचना मिली। मृतक का एक बेटा कौशल व एक पुत्री राधा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कारणों का पता लगाने में जुटी है।