अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज
- फोटो : अमर उजाला
कोचिंग सेंटर के बाहर पैसे के लेनदेन को लेकर छात्रों के बीच विवाद के बाद चाकूबाजी की घटना सामने आई। वारदात में दो छात्र घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों छात्रों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आएदिन हो रही घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में