फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक, विदाई समारोह में पुलिस की वर्दी में जमकर नाचे कोतवाल, वीडियो वायरल

Sat, 01 Jul 2023 10:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में उपनिरीक्षक शिव भूषण वर्मा सेवानिवृत्त हो गए। विदाई समारोह में कोतवाल का पुलिस की वर्दी में नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी में नाचते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शिव भूषण वर्मा 30 जून को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो गए। जिस पर शुक्रवार की शाम कोतवाली परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी में जालौन के क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार गौतम, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह सहित कोतवाली में तैनात स्टाफ के साथ कुछ बाहरी लोग भी पार्टी में पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन


जैसे ही उनकी विदाई का कार्यक्रम का समापन हुआ। उसी दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मंगाए गए डीजे पर वर्दी पहनकर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समीर कुमार पुलिस कर्मियों के साथ फिल्मी गानों की धुन पर डांस करते रहे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी डॉ ईरज राजा का कहना है कि वर्दी पहनकर डीजे पर डांस करने का वीडियो उनके संज्ञान में आया है जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें