फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से मचा कोहराम, बीमारी से था परेशान

Mon, 01 Apr 2024 02:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जालौन जिले में मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज ने सोमवार को तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रामपुर थाना क्षेत्र ग्राम मजीठ निवासी लालजी उर्फ रेशु (30) जयपुर में मजदूरी करता था। कुछ माह से वह बीमार रहने लगा था। जिस वजह से वह दो माह पहले अपने गांव आ गया था। जहां से परिजन उसे झांसी इलाज के लिए लेकर गए तो पता चला कि लालजी के किडनी में शराब पीने से इंफेक्शन हो गया है।

विज्ञापन


आर्थिक तंगी होने की वजह से परिजन उसे वापस घर ले आए। तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल के वार्ड नंबर 10 में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज किया जा रहा था लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं था। जिसके चलते सोमवार सुबह वह अपनी मां उषा के साथ वार्ड के टॉयलेट में पेशाब करने गया और मां को बाहर खड़ा कर दिया।

इस दौरान उसने टॉयलेट की खिड़की से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया और मेडिकल कॉलेज स्टाफ के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में लालजी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें