फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किशोर का शव फंदे से लटकता मिला, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 01 Aug 2022 11:12 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में खेत पर बकरी चराने गए किशोर का शव संदिग्ध हालात में वहां लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने जब शव लटका देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गोहन थाना क्षेत्र के जमरेही सानी गांव निवासी रामहेत का 17 वर्षीय पुत्र अतुल सलोनिया रविवार को रोज की तरह खेत पर बकरियां चराने गया था। जहां खेत पर खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे से उसका शव संदिग्ध हालात में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। सूचना पाकर माधौगढ़ सीओ भी मौके पर पहुंच गए। अतुल की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष का कहना है किशोर की मौत की जांच  की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें