फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 26 Jul 2022 10:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

उरई में निर्माणाधीन मकान में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में निर्माणाधीन घर के अंदर संदिग्ध हालत में अधेड़ का शव पड़ा मिला। आसपास मौजूद लोगों ने जब शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त करा परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल शिव कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी। जांच पड़ताल की जा रही है। कुठौंद थाना क्षेत्र निवासी लालता प्रसाद दोहरे (45) का शव मंगलवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित बघौरा की मुख्य सड़क के पास नवनिर्मित मकान में पड़ा मिला। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें