फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: खेलते समय पिलर के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी मासूम, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 13 Apr 2023 10:44 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गई। बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अंशिका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कदौरा में निर्माणाधीन आवास का पिलर बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर कर तीन साल की मासूम की मौत हो गई है। वह अपने भाई के साथ खेल रही थी, उसी दौरान हादसा हुआ। थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव में बुधवार शाम को अशोक कुमार विश्वकर्मा की तीन वर्षीय पुत्री अंशिका अपने भाई रोहन (5) के साथ खेलते हुए परसराम के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के पास पहुंच गई।

विज्ञापन


अंशिका पिलर भरने के लिए खोदे गए गड्डे में गिर गई। यह देख कर रोहन रोने लगा। बच्चे को रोता देख कर मोहल्ले के लोगों ने पूछा तो उसने बताया कि उसकी बहन गड्डे में गिर गई है। यह सुनते ही लोगों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कड़ी मेहनत के बाद मासूम को पिलर से बाहर निकाला गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो गई। मासूम का शव देख कर पिता अशोक और मां रीना बेसुध हो गए। जबकि अन्य ग्रामीणों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें