फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: भाई-बहनों के साथ दर्शन के लिए आई युवती बेतवा नदी में डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर

Tue, 04 Jul 2023 08:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: यूपी के जालौन में भाई-बहन के साथ दर्शन के लिए आई युवती नहाते समय बेतवा नदी में डूब गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
निशा कुमारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के कोटरा में रिश्तेदारों व भाई-बहन के साथ दर्शन के लिए आई युवती नहाते समय बेतवा नदी में डूब गई। दोनों ने उसे डूबता देख शोर मचाना शुरु किया, लेकिन उसे नहीं बचा पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू कराई पर देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी पर उसके परिजन भी आ गए हैं।

विज्ञापन


झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी वीर सिंह साहू की बड़ी पुत्री निशा कुमारी (18) अपनी बहनों रोशनी (16), अंजलि (14) व भाई लकी (10) के साथ कोटरा थाना क्षेत्र के सलाघाट स्थित जागेश्वर धाम में दर्शन करने आई थी। दर्शन करने के पहले निशा घाट पर नहाने लगी तभी उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव से गहरे पानी में चली गई। भाई-बहनों ने उसे डूबता देख चिल्लाना शुरू किया। जिस पर भीड़ लग गई।

विज्ञापन

कुछ लोग उसे बचाने के लिए नदी में उतरे पर उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर एसडीएम अंगद सिंह, कोतवाल महेश कुमार मय टीम के साथ पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई पर उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की सूचना पर निशा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। देर शाम तक निशा के न मिलने से परिजन व भाई-बहन रो रोकर बेहाल रहे। एसडीएम अंगद सिंह का कहना है कि युवती की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें