प्रेमी जोड़े की जबरन शादी करवाई
- फोटो : अमर उजाला
यूपी में जालौन जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के अभेदेपुर गांव निवासी युवक मंगलवार को कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के अनवा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। जहां उसके परिजनों व रिश्तेदारों ने युवक को पकड़कर गांव के ही एक मंदिर में जबरन उसकी शादी प्रेमिका से करा दी। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। थानाध्यक्ष सिरसकलार दिव्य प्रकाश का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है।