फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Fierce Fire: तीन दुकानों में लगी भीषण आग, 10 लाख का सामान खाक, दुकानदारों ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 14 Mar 2023 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

माधौगढ़ में जामा मस्जिद के सामने तीन दुकानों में भीषण आग लग गई है। इस हादसे में दस लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
माधौगढ़ में आग से जली दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में माधौगढ़ कस्बा स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार की देर रात तीन दुकानों में आग लग गई। आग की लपटें देख राहगीरों ने पिकेट डयूटी में तैनात होमगार्डों ने दुकानदार,फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

आग से नगदी सहित लगभग दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदारों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी सलामत खां जामा मस्जिद के बगल में जनरल स्टोर की दुकान किए हैं।
सोमवार रात दुकान में अचानक आग लग गई। आग से बीस हजार रुपये की नगदी सहित तेल, साबुन, क्रीम, पावडर, स्प्रे सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोसी दुकानदार आबिद खान की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को भी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान भी जलकर राख
 दुकान में रखे 40 हजार नगद, इन्वर्टर, मिक्सी, पंखा, इंडक्शन, सहित आठ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसके बाद आग ने दुकानदार गफूर खां की दुकान को चपेट में ले लिया। दुकान में रखे बक्सा, कूलर, मोटर, पंखा सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच जारी
 सूचना पर उरई और कोंच से पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोतवाल विमलेश कुमार का कहना है कि दुकानदारों ने तहरीर दे दी है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें