फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बंबा में उतराता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 11 Mar 2024 01:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालौन जिले में कदौरा कस्बे से डेढ़ किमी. दूर बंबा में सोमवार सुबह एक युवक का शव उतराता दिखाई देने पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कदौरा-नाका रोड स्थित बंबा में एक युवक का शव उतराता दिखने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की पहचान सुनील कुमार (30) पुत्र स्व. रामसजीवन निवासी कस्बा कुरारा जिला हमीरपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें