जालौन जिले में आटा-इटौरा मार्ग से दिन-रात ओवरलोड ट्रकों के निकलने से जलसंस्थान द्वारा बिछाई गई पानी पाइप लाइन आएदिन टूट जाती है। जिससे आटा के सैकड़ों घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने आटा-इटौरा मार्ग पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आता और ग्रामीणों की समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकालता यह जाम नहीं खुलेगा।
बता दें कि आटा-इटौरा मार्ग से सटकर आटा हरजन बस्ती के सैकड़ों घर बसे हुए हैं। इन लोगों के लिए सालों पहले जलसंस्थान द्वारा पानी की पाइप बिछाई गई थी जोकि हर घर में पानी पहुंचाती है। एक महीने से आटा-इटौरा मार्ग से दिन हो या रात लगातार ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक निकलते हैं। ट्रकों के निकलने से आएदिन पानी की पाइप लाइन टूट जाती है। जिससे सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई ठप हो जाती।