फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: गलत इंजेक्शन व छेड़छाड़ का आरोप लगा परिजनों ने फार्मासिस्ट सहित दो को बीच चौराहे पर पीटा, निकाला जुलूस

Mon, 27 Mar 2023 01:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जालौन जिले में सोमवार सुबह कस्बे के एक मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब मरीज के परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट विनोद कुमार गुप्ता और एक प्राइवेट कर्मी रोहित कुमार निवासी बागी को घर में बुला लिया। मरीज के परिजन उनके ऊपर गलत इंजेक्शन लगाने और छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगे। जिस पर दोनो ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन परिजनों और अन्य लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


उसके बाद युवकों ने हमीरपुर जोहलूपुर हाईवे मुख्य बस स्टैंड में दोनों को पीटते हुए जुलूस निकाला। जुलूस करीब एक किलोमीटर तक चला गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाजार से भीड़ के चंगुल से फार्मासिस्ट और प्राइवेट कर्मी को छुड़ाया और उनको थाने लाए। जबकि मारपीट करने वाले युवक पुलिस को देख कर भाग गए।
 
वहीं मरीज के परिजन व मोहल्ले की 50 से अधिक महिलाओं ने थाने पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। सीओ रामसिंह ने उनको समझाने का प्रयास किया और घर जाने के लिए कहा लेकिन महिलाएं थाने से बाहर से जाने से इंकार कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि फार्मासिस्ट ने इलाज कराने गई युवतियों के साथ छेड़खानी की है। महिलाएं अभी भी थाने में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें