जालौन जिले में आटा थाना क्षेत्र के इटोरा चंडौत मार्ग पर जाकी दाई मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसका पैर कट गया वहां से निकल रहे राहगीरों ने जब उसे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुंरत उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां उसे मृतक बताया गया वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। युवक हेलमेट नहीं लगाए था। रविवार को आटा थाना क्षेत्र के ग्राम करमेर निवासी सीताराम का 25 वर्षीय पुत्र अमित अपनी बहन को ससुराल छोड़ने गया था। देर रात जब वह वापस घर आ रहा था तभी जाकी माई मंदिर के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
जिससे वह उछलकर सड़क पर गिर पड़ा वाहन उसके पैर को काटते हुए मौके से फरार हो गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे मृतक बताया गया। जैसे ही उसकी मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में मातम छा गया। अमित दिल्ली में नौकरी करता था। मई माह में उसकी शादी हुई थी। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।