बस परिचालक की मौके पर ही मौत
इससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जाकर पलट गई। हादसे में बस परिचालक पप्पन (40) पूना निवासी की दबकर मौत हो गई। वहीं, हादसे में कई सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को निकालकर एम्बुलेंस द्वारा उरई मेडिकल कॉलेज भेजा है।
हादसे में ये हुए हैं घायल
जालौन सड़क हादसे में बस चालक मोहम्मद शब्बीर निवासी गुना, महेश परिहार निवासी हमीरपुर, दिलीप कुमार हमीरपुर, कुन्नू निवासी इलाहाबाद, शहादा खातून निवासी अहमदाबाद, श्यामू निवासी खागा फतेहपुर आदि घायल हो गए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।