कानपुर। जैना पैलेस के दुकानदारों ने गुरुवार देर शाम केडीए में प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। न्याय दिलाने व जैना पैलेस को बचाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे परविंदर सिंह, मयूर शाह, राकेश भाटिया, सुशील, रामसकल शर्मा, दुर्गा प्रसाद आदि ने दावा किया कि उन्हें 150 दुकानें और 35 फ्लैट आवंटित किए गए थे। अब बिल्डर ने सभी फ्लैट तोड़ दिए। दुकानें भी तोड़ी जा रही हैं। केडीए में ज्ञापन दिया। उधर, केडीए उपाध्याक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मामले में जांच कराई जाएगी। ब्यूरो