राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की परीक्षा में सख्ती की वजह से 40 फीसदी स्टूडेंट फेल हो गए हैं। पेंटर, सर्वेयर, इलेक्ट्रीकल और मशीनिरस्ट की परीक्षा में तमाम स्टूडेंटों को सिर्फ पांच-पांच मार्क्स मिले हैं। इस पर स्टूडेंटों ने नाराजगी जताई है। हालांकि प्रिंसिपल डॉ. केएम सिंह का कहना है कि परीक्षाओं मेें सख्ती जारी रहेगी। अब पढ़ाई और परीक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेग्युलर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट ही अब आईटीआई की डिग्री हासिल कर सकेंगे।