फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लाइसेंस बनवाने में लगता अधिक समय, जल्द हो तो बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संभागीय परिवहन कार्यालय में लाइसेंस बनवाने में अधिक समय लगता है। यहां पर यदि काम जल्दी हो जाएं तो बेहतर हो। यह बातें शुक्रवार को सारथी भवन में निरीक्षण करने पहुंचे संभागीय परिवहन अधिकारी राकेंद्र कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) आलोक कुमार सिंह से आवेदकों ने कहीं। लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों से दोनों अधिकारियों ने पूछा कि सरकारी के अलावा किसी प्रकार का शुल्क तो नहीं लिया जा रहा है। इस पर आवेदकों ने इन्कार किया। संभागीय परिवहन अधिकारी ने विभिन्न पटल का जायजा लेते हुए लंबित मामलों की समीक्षा की। कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। आवेदकों को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने दोनों रीजनल इंस्पेक्टर टेक्निकल आकांक्षा सिंह व संतोष कुमार को लाइसेंस व फिटनेस संबंधी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराने के लिए कहा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें