फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki: केस दर्ज होते ही विधायक को पहुंची खबर, भाई समेत हो गए फरार, दोनों भाई नहीं लगे हाथ

Thu, 10 Nov 2022 02:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी किसी ने दे दी थी। रात तीन बजे भारी पुलिस बल ने दबिश दी थी, लेकिन दोनों भाई हाथ नहीं लगे। वहीं, लखनऊ से भी पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केस दर्ज होते ही सपा विधायक इरफान सोलंकी को इसकी जानकारी हो गई थी। शायद उनको आभास था कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिश देगी इसलिए वह घर से पहले ही निकल गए। रिजवान भी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के किसी खबरी ने विधायक तक यह खबर पहुंचाई। वहीं बुधवार को पुलिस के मुताबिक विधायक फरार थे, जबकि वह लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। दोपहर बाद दो टीमें गिरफ्तारी के लिए रवाना हुईं।

विज्ञापन

घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज नहीं किया था। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी थी। विधायक इरफान सोलंकी ने दावा किया कि मंगलवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर व डीएम से मुलाकात की थी। तब उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके कुछ ही घंटे बाद रात आठ बजे जाजमऊ थाने में उनके व उनके भाई के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया और उनकी धरपकड़ शुरू हो गई।

मोबाइल ऑन था, वीडियो भेजे, पुलिस न पकड़ सकी
डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार ने मामले में बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि केस दर्ज कराने वाली महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी किसी भी तरह से डर और दहशत फैलाना चाहते थे। जिससे वह मकान व प्लाट पर आसानी से कब्जा कर लें।

डीसीपी ने बुधवार सुबह दावा किया कि आरोपी फरार हैं। तलाश जारी है। हैरानी की बात ये है कि इरफाल लगातार अपने मोबाइल से वीडियो बयान जारी कर रहे थे। यह भी संभव है जब वह मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हों, इसके बावजूद पुलिस उनको ट्रेस नहीं कर पा रही थी। यही नहीं इरफान ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस भी की, तब भी पुलिस पकड़ न सकी। 
विज्ञापन

बेटी ने वायरल किया वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें इरफान सोलंकी बेटी कहती सुनाई दे रही हैं कि घर के बाहर पुलिस खड़ी हुई है। बार बार पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि इरफान को बाहर भेजो, जबकि वह घर नहीं हैं। घर पर सिर्फ वह, उनकी बहन व मां हैं। मां की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें