फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ 27 लाख से बनेंगी प्रदेश स्तरीय तीन लैबे

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर दिव्यांश सिंह। एक करोड़ 27 लाख से बनेंगी प्रदेश स्तरीय तीन लैबे - लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू हो जाएगा सामानों के खरीद फरोख्त का काम - उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसिल ने आईआरडीटी को जारी किया एक करोड़ 27 लाख का बजट संवाद न्यूज एजेंसी कानपुर। शोध विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईआरडीटी) में तीन नई लैबों के निर्माण के लिए एक करोड़ 27 लाख का बजट मिला है। निदेशक मनोज कुमार ने बताया उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसिल लखनऊ द्वारा यह बजट प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा एस राधा चौहान के विशेष प्रयास के बाद दिया गया है। लॉकडाउन खत्म होते ही लैबों के निर्माण के लिए आवश्यक सामानों की खरीद पोल का काम शुरू कर दिया जाएगा। निदेशक ने बताया बाजार की मांग और प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों की फैकल्टी को तकनीकी ज्ञान में दक्ष बनाने के लिए तीन नई लैबों को बनाया जाना था, जिसके लिए बजट पास हो गया है। एक करोड़ 27 लाख के बजट से आईआईडीटी में कंप्यूटर इंटरनेट ऑफ थिंग्स, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग और कम्युनिकेशन लैब का निर्माण कराया जाएगा। संस्थान के तीन बड़े हॉल में लबों का निर्माण किया जाना है। कंप्यूटर इंटरनेट ऑफ थिंग्स की लैब डिप्लोमा सेक्टर में प्रदेश की पहली लैब होगी। निदेशक ने कहा हमारा प्रयास है तीनों प्रदेश स्तर की बेहतर लैबें बने। कंप्यूटर इंटरनेट ऑफ थिंग्स की लैब में एप्लीकेशन और डोमेन के विषय में ट्रेनिंग दी जाएगी, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग लैब में कंप्यूटर और नेटवर्किंग के प्रबंधन को लेकर फैकल्टी को प्रशिक्षण दिया जाएगा और कम्युनिकेशन लैब में ऑनलाइन और ऑफलाइन बातचीत करने के तरीके को और बेहतर बनाने के लिए फैकल्टी को सिखाया जाएगा। लैब के लिए किन सामानों की होगी खरीद-फरोख्त i3 एवं i7 प्रोसेसर के 50 कंप्यूटर, एक लेजर, दो इंकजेट प्रिंटर और एक नेटवर्किंग प्रिंटर, लैंग्वेज सॉफ्टवेयर, लैन सेटअप, प्रोजेक्टर, कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, इंटरएक्टिव पैनल विथ स्मार्ट पोडियम, कंप्यूटर और प्रिंटर के लिए डेमोंसट्रेशन किट, सेंसर, प्रोजेक्टर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के कंपोनेंट्स और लैन ट्रेनर किट समेत कई सामानों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें