कानपुर। लाल इमली मिल में लगी घड़ी से सुइयों और मशीनरी चोरी होने की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने सोमवार को मिल का मुआयना किया। आने-जाने वाले रास्तों के अलावा घड़ी तक पहुंचने के मार्ग की जानकारी जुटाई गई। चार दिन पहले मिल में लगी घड़ी का तीसरी ओर का हिस्सा टूटा हुआ मिला था। लाल इमली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज और जानकारी के लिए उन्हें बुलाया है। मिल में लगी घड़ी सालों से बंद है। कोई भी व्यक्ति बाहर से ऊंचाई होने के कारण नहीं तोड़ सकता है। ऊपर जाने वाले रास्ते में ताला पड़ा है। ब्यूरो