मुख्तार की पेशी की खबर लीक होने की जांच शुरू
बांदा। बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के जेल से लखनऊ अदालती पेशी में जाने की तैयारी संबंधी जानकारियां लीक होने पर प्रदेश के पुलिस कारागार महानिदेशक द्वारा दिए गए जांच के आदेश पर गुरुवार को कारागार के डीआईजी (प्रयागराज) संजीव त्रिपाठी बांदा जेल पहुंचे और जांच की। कारागार अधीक्षक सहित डिप्टी जेलर व कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। डीआईजी अपनी जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में सौंपेंगे। मुख्तार अंसारी सोमवार को बांदा जेल से गोपनीय तरीके से पेशी पर लखनऊ ले जाया गया था। इसकी जानकारी मुख्तार के परिजनों को भी लग गई और उनकी कई गाड़ियां मुख्तार के काफिले के पीछे लग गई। सोशल मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद इसे शासन ने गंभीरता से लिया है। (संवाद)