फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नशे में धुत पिता ने बेटी की पीठ पर काटा, बचाने पहुंची पत्नी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 13 Oct 2026 11:39 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पीठ पर काटने और चाकू के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चकेरी थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम एक व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी आठ वर्षीय बेटी पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। बेटी को बचाने के प्रयास में मां के पीठ पर भी चाकू लग गया। इसके बाद आरोपी पिता ने बेटी की पीठ पर दांत से काट लिया। महिला ने किसी तरह बेटी को बचाया, लेकिन पति ने उसे भी पीटा। पीड़िता ने बताया कि पति अक्सर नशे में उन्हें और बेटी को मारता-पीटता है। घटना के बाद पीड़िता ने चकेरी थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें