फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 10 फैकल्टी के हुए साक्षात्कार, इसी सप्ताह आएगा परिणाम

Mon, 15 Jan 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी के लिए उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई में बीते शुक्रवार को साक्षात्कार हुआ। इसमें 10 उम्मीदवारों ने प्रतिभाग किया। इनका परिणाम बुधवार तक घोषित किया जाएगा। उम्मीद है कि कॉलेज में फैकल्टी बढ़ेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को 53 फैकल्टी (प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर) की जरूरत है। अभी तक 18 फैकल्टी मिल चुकी है। इसी बीच प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा को फैकल्टी की नियमित नियुक्ति का अधिकार शासन ने दे दिया। इस पर उनके पास 20 फैकल्टी ने आवेदन किए थे। इन भी का 12 जनवरी को उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कुलपति की अध्यक्षता वाली टीम आवेदक फैकल्टी का साक्षात्कार किए तो 10 आवेदक ही पहुंच सकें। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने बताया कि 20 फैकल्टी ने आवेदन किया था। सिर्फ 10 लोग ही साक्षात्कार के लिए आए। बुधवार तक परिणाम आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जल्द ही फैकल्टी की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें