फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बूथ कमेटियां जल्द गठित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कानपुर। बसपा की रविवार को हुई जिला स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक में कानपुर मंडल के मुख्य प्रभारी जितेंद्र शंखवार ने सेक्टर एवं बूथ कमेटियों के गठन का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। नवीन मार्केट स्थित मंडल कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में मुख्य अतिथि जितेंद्र संखवार ने आगामी नौ अक्तूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल प्रभारी राम शंकर कुरील, संजय गौतम, जीवन लाल भारती, कुंवर सिंह राना, सुनील भारती, जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार सहित जिला, विधानसभा क्षेत्र पदाधिकारी, सेक्टर और बूथ पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें