सूचना पर एएसपी अरविंद कुमार, सीओ प्रियंका और कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह पहुंच गए। इसके बाद घायल इंस्पेक्टर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। मामले की जानकारी की जा रही है।
इंस्पेक्टर बताने पर जाने से मारने की दी धमकी
इंस्पेक्टर की पिटाई कर लूटपाट करने वाले बदमाश बेहद शातिर हैं। पिटाई के दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों को बदमाशों ने आपसी विवाद बताकर भगा दिया। इंस्पेक्टर जान लेने के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या करने की धमकी देते हुए कार की चाबी लेकर बाईपास से भाग निकले।
बेखौफ बदमाशों ने कार में रखा इंस्पेक्टर का मोबाइल और पर्स से रुपये निकाल लिए। इसके बाद तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ भट्ठा के पास इंस्पेक्टर अवधेश कुमार चौहान की आई-टेन कार छोड़कर भाग निकले।