फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वजह सड़क पर कोई मिले तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। लाक डाउन के दौरान बिना किसी वजह के सड़क पर चलते हुए कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को नोडल अधिकारी गोविंद राजू ने दिशा निर्देश दिए वह शहर के हॉटस्पॉट और दूसरे क्षेत्रों में निरीक्षण पर निकले। उन्होंने कहा कि लाख डाउन का सभी को पूरी तरह से पालन करना आवश्यक है। नोडल अधिकारी ने इस दौरान लॉक डाउन के चौथे चरण में खोले गए बाजारों का निरीक्षण किया। रैना मार्केट, माल रोड ,बिरहाना रोड,बड़ा चौराहा, चुन्नीगंज, रावतपुर, पनकी आदि बाजारों में उन्होंने व्यवस्था देखी। इस दौरान दुकानों पर उन्होंने ग्राहकों और दुकानदारों को मास्क हर हालत में प्रयोग करने को कहा उन्होंने कुछ लोगों को जिन्होंने मास नहीं पहना था इस दौरान टोका भी। इसके बाद केडीए ड्रीम में क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने सफाई व्यवस्था औऱ बेहतर बनाएं जाने के लिए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए जाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्म देव राम तिवारी , डीआईजी अनन्त देव और स्वास्थ्य विभाग की टीम के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें