फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में एडीएम का निरीक्षण: आठ विभागों में नदारद मिले अधिकारी, जिलाधिकारी को सौंपी रिपोर्ट, एक दिन का वेतन रोका

Wed, 20 Jul 2022 12:05 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर के जिलाधिकारी ने अनेक विभागों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान आठ विभागों से अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही, कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
ड्यूटी पर सोता मिला शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जनता दरबार में बैठने को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों पर पहुंच कर जायजा लिया। इसमें आठ अधिकारी नदारद मिले। कहीं ताला लटकता मिला, तो कहीं पर खाली कुर्सियां नजर आईं। अपर जिलाधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है, जिस पर कार्रवाई होगी। जनता की समस्याएं सुनने के लिए सुबह 10 से 11 बजे का समय निर्धारित है।

विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव ने बताया कि उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अमित राज, जिला पूर्ति अधिकारी वीके शुक्ला, उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, डीएफओ उमेश चंद्र राय, अधिशाषी अभियंता लघुडाल व नलकूप प्रखंड एसके त्रिवेदी, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता एमएल वर्मा, पीडब्लूडी के निर्माण खंड इंजीनियर सुरेश सुबह 10 से 11 के बीच नदारद मिले। 

वहीं इस दौरान जिला उद्यान अधिकारी व सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर जयसेन कार्यालय में मौजूद मिले। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।जिलाधिकारी ने बताया कि सभी का एक दिन का वेतन रोककर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समुचित कारण न मिलने पर वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षक का सोते हुए वीडियो वायरल
वहीं, विकास खंड गोहांड क्षेत्र के प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय टीकुर में विद्यालय में एक शिक्षक कृपा दयाल का सोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। एबीएसए संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो एमडीएम के दौरान का है जब खाना खा रहे थे। शिक्षक ने जानकारी दी है कि उस दिन उसकी तबियत ठीक नहीं थी, जिससे वह दवा खा के कुर्सी पर आंख बंद कर बैठा हुआ था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें