कानपुर में सोमवार देर शाम दूसरी मंजिल की छत से खेलते वक्त गिरने से मासूम की मौत हो गई। यह घटना रावतपुर के आदर्श नगर में पुरानी होली के पास की है। सिर में चोट लगने से श्रुति सिंह (7) की मौत हुई है। प्रदीप कुमार शर्मा की दोनों बेटियां श्रुति व कृति छत पर खेल रही थीं। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया