फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गुजैनी में तालाब में नहाने गया मासूम डूबा, किनारे पड़े मिले थे कपड़े, परिजनों का पोस्टमार्टम से इन्कार

Tue, 29 Aug 2023 09:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के वरुण विहार कच्ची बस्ती निवासी सफाई कर्मी संतोष का सात साल का बेटा विराज घर के नजदीक के तालाब में नहाने के दौरान डूब गया। विराज पास के एक निजी स्कूल का कक्षा एक का छात्र था। संतोष ने बताया कि विराज करीब बारह बजे जब घर पर नहीं दिखा तो बड़े बेटे यशराज, पत्नी गोमती और भाई राज से पूछा।

विज्ञापन

पता न चलने पर ढूंढने निकला, तो लोगों से पता चला कि वह पास में भरे गड्ढे में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। वहां पहुंचने पर कोई नहीं दिखा। हालांकि तालाब के किनारे पर विराज के कपड़े पड़े देख परिजनों ने पानी में उतरकर तलाशना शुरू किया, तो विराज का शव मिल गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें