घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बेटी की मौत से मां आरती और अन्य परिजन बेहाल हैं। अनन्या का एक तीन साल का भाई रौनक है। एसओ सुरेश सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।
गलियों में लटकते हैं बिजली के तार
गलियों में घर में गए कनेक्शन के केबल और बाहर हाईटेंशन लाइन के तार काफी जर्जर हैं। ये नीचे तक लटकते रहते हैं। इससे हादसे हो जाते हैं। गांव के अंदर खंभे लगाने और हाईटेंशन लाइन को कसवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।