फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

Thu, 20 Jun 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल के इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।गजनेर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी अरविंद सिंह (28)मजदूरी करता था। 23 मई को वह गांव की एक लोडर में गेंहू भरकर अपने रिश्तेदार के यहां मंगलपुर जा रहा था।
विज्ञापन

झींझक के पास पिकअप की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए हैलट कानपुर ले गए। यहां से लखनऊ ले गए। मंगलवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता अर्जुन सिंह ने बताया कि मंगलपुर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटे को इलाज के लिए लखनऊ ले गए थे। यहां पर मना करने के बाद घर ले आए थे। बेटे की मौत पर मां सुमन देवी व अन्य परिजन बिलखते रहे। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना की रिपोर्ट मंगलपुर थाने में दर्ज है, आगे की कार्रवाई वहीं से होगी।

सांप काटने से किसान की मौत
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर निवासी रामकरन (29) सटरिंग लगाने का काम करता था। मंगलवार रात 10 बजे वह खाना खाकर कमरे के बाहर निकला। इसी बीच गेट पास बैठे एक साप ने पैर में काट लिया। साप के काटने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग उसे कानपुर हैलट अस्पताल ले जा रहे थे, उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव गांव ले आए। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बेटे की मौत पर मां राजा बेटी, पत्नी सीमा बिलखती रही। पत्नी ने बताया कि सांप के काटने के बाद पति ने सांप को मार दिया था। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया की सांप के डसने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें