फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान की दी जानकारी

Sun, 27 Sep 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक के सभागार में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीर रोगों से बचाव के लिए चलने वाले अभियान की जानकारी देकर जागरूक किया गया। बैठक में चिकित्सक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि एक से 31 अक्तूबर तक ब्लॉक क्षेत्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को अभियान के तहत बरती जाने वाली सावधानियों के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि संचारी रोग वो रोग होते हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलते हैं। डेंगू, मलेरिया, चिकन गुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, डायरिया आदि संचारी रोगों से बचने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। कार्यशाला में एडीओ अजय गुप्ता, सत्य कुमार शर्मा, पूर्ति लिपिक अरुण कुमार, लेखपाल शशांक कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें