रसूलाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को रसूलाबाद विधानसभा की विधायक ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए जाने के साथ बच्चों का अन्नप्राशन कराया। विधायक पूनम संखवार ने महाराणा प्रताप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधरोपण किया। इसके बाद वह महेंद्र नगर भैसाया और भोलापुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित अन्नप्राशन व गोद भराई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। यहां पीहू, आयशा, श्रेयांश व कृतिका का अन्नप्राशन किया। विधायक ने कहा सेवा केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प है। अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता, पशु सेवा और सामाजिक जागरूकता जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने सभी से सेवा ही संगठन की पहचान है और जनसेवा ही हमारा संकल्प है के भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी, जिला मंत्री जितेंद्र द्विवेदी, नरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)