फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेलवे कोच और बोगी के डिजाइन में स्वदेशी अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलवे कोच और बोगी के डिजाइन में स्वदेशी अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर में रोलिंग स्टॉक एवं बोगी डिजाइन का उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित किए जाने की तैयारी है। इस सेंटर की मदद से विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने की तैयारी है। शनिवार को कार्यशाला के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी ने एलएचबी कोचों में प्राइमरी और सेकेंडरी सस्पेंशन स्प्रिंग की खराबी, ब्रेक रिगिंग जाम होने और ब्रेक रिलीज में देरी जैसी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन खामियों से ट्रेन संचालन प्रभावित होता है। बीईएससीओ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ओपी टांटिया ने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें