ग्रीनपार्क में रविवार को भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एक दिवसीय मैच के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल राम नाईक मौजूद रहेंगे। वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में बने हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार से 12 बजकर 40 मिनट पर ग्रीन पार्क मैदान पहुंचेंगे। राज्यपाल दो बजकर पांच मिनट पर वापस पुलिस लाइंस लौटेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए लखनऊ रवाना होंगे।