कानपुर। स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में पीएमएसएसवाई सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के न्यूरो सर्जरी विभाग में एकता चौहान कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 21 दिसंबर को कार्यस्थल पर थीं। दोपहर करीब दो से तीन बजे के बीच गांव के लोग अवनीश, स्वीटी, नीरज व देवेंद्र आए और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उन लोगों ने विभाग में जाकर उनके बारे में भी पूछताछ की। घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। स्वरूपनगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रंजिश के मामले में गालीगलौज कर धमकाया है। तहरीर के आधार पर अवनीश, स्वीटी, नीरज, देवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)