फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खनन करने से मना करने पर दरोगा व वनकर्मी से अभद्रता, रिपोर्ट

Fri, 13 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। कहिंजरी के पास वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से खनन कर रहे लोगों को वन दरोगा और वन रक्षकों ने मना किया। इस पर खनन करा रहे लोगों ने दोनों से अभद्रता कर दी। वन दरोगा सुघर सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कहिंजरी के पास वन विभाग की जमीन पर गढ़ेवा बुझवा गांव निवासी ज्ञान सिंह व संजय नगर कहिंजरी निवासी जयवेंद्र सिंह खनन कर मिट्टी ट्रैक्टर ट्राॅली में भर रहे थे। खनन कर मिट्टी बेचे जाने की सूचना पर वह पहुंचे। आरोप है कि जब उन्होंने और वनरक्षकों ने खनन का विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ गाली- गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, कार्रवाई की जाएगी।

नीम के पेड़ों को काटने पर दर्ज हुई रिपोर्ट
रसूलाबाद। रसूलाबाद के बीट प्रभारी साहब लाल ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुरंगना गांव निवासी श्याम बाबू व पछायपुरवा निवासी रामगोपाल यादव ने अवैध रूप से नीम के दो पेड़ काट लिए। वहीं वन दरोगा सुघर सिंह ने सौंज निवासी शंकर, किशनपुर कहिंजरी निवासी प्रदीप कुमार व ट्रैक्टर चालक रामकुमार के विरुद्ध दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उक्त लोग नीम के पेड़ की कटान कर ट्रैक्टर ट्राॅली से बिक्री के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में धन्नी निवादा के पास ट्रैक्टर- ट्राली पलट गई। जांच में पता चला कि अवैध रूप से लकड़ी काटी गई थी। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कबाड़ बीनते समय करंट की चपेट में आया बालक
रसूलाबाद। थानाक्षेत्र तुलसी नगर निवासी राजू का बेटा अनीश (15) गुरुवार दोपहर को कस्बा में कबाड़ा बीन रहा था। इसी दौरान वह गहिलू रोड में बेकरी के पास बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर तड़पने लगा। सूचना पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां ईएमओ डॉक्टर बृजेश कुमार ने हालत चिंताजनक देखते हुए हैलट रेफर कर दिया। ईएमओ ने बताया कि अनीश की हालत गंभीर थी।(संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें