फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs BAN: अभिषेक नायर बोले- मैच जीतकर सीरीज करेंगे क्लीन स्वीप, अंतिम एकादश का चयन मौसम के हिसाब से

Thu, 26 Sep 2024 01:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 27 सितंबर यानी शुक्रवार से भारत-बंगलादेश के बीच ग्रीन पार्क में टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। मैच के ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम के बैटिंग कोच अभिषेक नायर ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि मैच जीतकर सीरीज क्लीन स्वीप करेंगे।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते अभिषेक नायर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हम यहां पहला टेस्ट जीतकर आए हैं, इसलिए हमारा लक्ष्य यह मुकाबला जीतकर सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर है। मैच में अंतिम एकादश के चयन के फैसले पर मौसम काफी निर्भर रहेगा। टीम के लिए यहां की परिस्थितियों में उपयोगी खिलाड़ी को टीम में जगह मिलेगी। यह बात शुक्रवार से ग्रीनपार्क में बंगलादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के बैटिंग कोच अभिषेक नायर ने प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क का विकेट आइडियल विकेट है, इसलिये यहां रोमांचक मैच होने की उम्मीद है। कानपुर के स्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव को मौका दिये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला मौसम की स्थिति को देखकर लिया जायेगा। बिना उप कप्तान के खेल रही भारतीय टीम के सवाल पर उन्होंने कहा कि घरेलू सीरीज में इसकी कोई विशेष जरूरत दिखायी नहीं पड़ती। जिसके पीछे प्रमुख कारण टीम के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास आईपीएल में कप्तानी का अनुभव है।

गौरतलब है कि लोकेश राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपरजाइंट्स, रिषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स, शुभमन गिल गुजरात टाइटंस में वर्तमान में कप्तानी कर रहे हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह भी कई बार मुख्य कप्तान की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं। टीम की बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट में रिषभ पंत, शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल और रवींद्र जडेजा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

शेष बल्लेबाजों से भी दूसरे टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी उम्मीद है। सरफराज को मौका दिए जाने की बात पर नायर ने कहा कि पिछली सीरीज में सरफराज अच्छा खेले हैं। टीम की जरूरत के हिसाब से उनको भी मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि टीम को विराट, रोहित के अनुभव का फायदा मिल रहा है। युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें