उन्होंने बताया कि उनके यहां ग्रीन क्रेकर्स 250 रुपये में, ग्रीन बम 150 रुपये में, सायरन टार्च 300 रुपये में, हाइड्रो बम 20 रुपये में, माचिस गन 100 रुपये में, लैला मजनू 100 रुपये में, जानेमन 120 स्टार 2500 रुपये में उपलब्ध है। अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
पटाखा व्यापारियों का कहना है कि धमाकों से ज्यादा रोशनी वाली आतिशबाजी की मांग बढ़ी है। लोग कम आवाज वाले पटाखों की डिमांड कर रहे हैं। चटाई एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की हैं। कुल्हड़ वाला अनार भी पसंद किया जा रहा है।