फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: धमाकों से ज्यादा रोशनी वाली आतिशबाजी की बढ़ी मांग, योगी बम के साथ ग्रीन क्रेकर्स की धूम

Mon, 24 Oct 2022 11:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

दिवाली से बाजार में रौनक लौटी है और पूरा बाजार बूम कर रहा है। इसका जबरदस्त फायदा पटाखा बाजार को भी मिल रहा है। लोग पूरे उमंग और जोश के साथ त्योहार मनाने वाले हैं। इस जोश को बढ़ाने का काम पटाखे करेंगे।
विज्ञापन
पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के पटाखा बाजारों में रविवार को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। इस बार लोग तेज धमाके वाले पटाखों की जगह कम आवाज के रोशनी वाले पटाखे खरीदना पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी इको फ्रेंडली पटाखे ज्यादा सजाए हैं। दुकानों 10 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक पटाखे उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

शहर के पटेल वर्मा में दुकान लगाए राजवीर ने बताया कि ग्राहक इस बार रोशनी वाली आतिशबाजी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसमें केन अनार लोगों को ज्यादा लुभा रहा है। इसमें आग लगाने पर रंग-बिरंग रोशनी होती है, इसके बाद धमाका होता है।
कायमगंज एसएनएम ग्राउंड में दुकान लगाए दुकानदार सुमित गुप्ता ने बताया कि रोशनी वाले पटाखे बच्चे उत्साह से खरीद रहे हैं। पिछले साल की तुलना में 20 से 30 प्रतिशत दाम बढ़े हैं। फिर भी खरीदार दुकान पहुंच रहे हैं। हर तरह के पटाखों की रेंज उपलब्ध कराई गई है। इनमें योगी बम को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके यहां ग्रीन क्रेकर्स 250 रुपये में, ग्रीन बम 150 रुपये में, सायरन टार्च 300 रुपये में, हाइड्रो बम 20 रुपये में, माचिस गन 100 रुपये में, लैला मजनू 100 रुपये में, जानेमन 120 स्टार 2500 रुपये में उपलब्ध है। अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन

पटाखा व्यापारियों का कहना है कि धमाकों से ज्यादा रोशनी वाली आतिशबाजी की मांग बढ़ी है। लोग कम आवाज वाले पटाखों की डिमांड कर रहे हैं। चटाई एक हजार से लेकर पांच हजार रुपये तक की हैं। कुल्हड़ वाला अनार भी  पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें