फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सामुदायिक केंद्र का भूमि पूजन कर कराया शुभारंभ

Fri, 02 Oct 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। ब्लॉक क्षेत्र के नासरसेड़ा गांव के मजरा कमलाबाग स्थित आंबेडकर पार्क में बृहस्पतिवार को करीब 21 लाख रुपये की लागत से विधायक निधि से स्वीकृत सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। रसूलाबाद विधायक पूनम संखवार ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। कहा कि सामुदायिक केंद्र बनने से ग्रामीणों को शादी-विवाह, बैठकों समेत विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधा मिलेगी। कार्यक्रमों के दौरान स्थान की समस्या से भी ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय में पूरा कराने पर जोर दिया। निर्माण शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि केंद्र बनने से गांव में होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत मिलेगी। यहां भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनमोल गुप्ता, संतोष प्रताप सिंह, बलराम संखवार, मंजीत दयाल, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें