20 वर्ष पहले हुआ था सड़क का आधा निर्माण
चार किमी लंबी इस सड़क का अर्ध पक्का निर्माण करीब 20 वर्ष पूर्व कराया गया था। इसके बाद इसकी मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया, जिससे मौजूदा में सड़क जर्जर है। ऐसे में कोई ग्रामीण यदि बीमार हो जाए, तो उसे लेने एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच सकती। वहीं, बच्चे भी स्कूल नहीं जा पाते है।
करीब एक सैकड़ा युवक अविवाहित हैं
इतना ही नहीं गांव में जो भी शादी संबंध के लिए आता है। वह सड़क न होने के कारण अपनी बेटियों की शादी गांव में करने से मना कर देते है। इससे मौजूदा में गांव में करीब एक सैकड़ा युवक अविवाहित हैं। लड़कियों की शादी मान मनौव्व्ल के बाद किसी तरह कस्बों से कर देते है।
गंदगी के कारण अक्सर बीमार रहते हैं लोग
बताया कि ग्राम पंचायत भटपुरा पहुंचने के लिए भी कोई पक्का रास्ता नहीं है। साथ ही गांव के अंदर जल निकासी के लिए नालियां व खड़जा नहीं है। गांव में व्याप्त गंदगी के कारण अक्सर लोग बीमार रहते है। बताया कि कई वर्षो से मांग करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही।
गांव में इनकी टूटी शादी
ग्रामीण अजीत कुमार ने बताया कि बीते वर्ष गांव के शैलेंद्र कुमार की शादी दौलतपुर कालपी में तय हुई थी। तय होने के बाद तिलक आना था, तभी लड़की वालों ने सड़क न होने की बात कह शादी से इनकार कर दिया। वहीं, गांव निवासी एक युवती की शादी 27 जून को बिदोखर गांव में तय हुई थी। हालांकि बाद में लड़के वालों ने मना कर दिया।
ग्रामीणों की समस्या को लेकर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता से बात की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो। -पवन पाठक, एसडीएम सदर