पदयात्रा-क्विक फाइव फैमली की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा का आयोजन बर्रा-2 नई बस्ती से सुबह 9:30 बजे से।
वार्षिक समारोह-परमहंस बेनीमाधव राम मंगल दास सेवा संस्थान की ओर से वार्षिक समारोह किदवईनगर चौराहा स्थित जंगली देवी मंदिर में सुबह 10 बजे से।
विजय दशमी-भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से सम्राट अशोक धम्म विजय दशमी व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर दीक्षा समारोह इंदिरानगर कल्याणपुर स्थित गौतम बुद्ध पार्क में सुबह 10 बजे से।
शिविर - रोटरी क्लब ऑफ कानपुर सेंट्रल की ओर से नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर डबल पुलिया काकादेव स्थित जय भगवान गेस्ट हाउस में सुबह 10:30 बजे से।
सम्मान समारोह - अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से सम्मान समारोह फूलबाग स्थित श्यामलाल गुप्ता पार्षद प्रतिमा स्थल पर सुबह 11 बजे से।
सिंदूर खेला - नवरात्र पर सिंदूर खेला कार्यक्रम शिवाजी नगर स्थित मंदिर प्रांगण में सुबह 11 बजे से।
शस्त्र पूजन - अभिमन्यु क्षत्रीय सभा की ओर से विजय दशमी पर शस्त्र पूजन व मेधा अलंकरण समारोह नौबस्ता स्थित अमरावती पैलेस में सुबह 11:30 बजे से।
जयंती - गांधी जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की ओर से कार्यक्रम नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में सुबह 11:30 बजे से।
पूजन - सनातन सेवा सत्संग की ओर से शस्त्र पूजन बर्रा-5 स्थित महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 11:30 बजे से।
गोष्ठी - गांधी जयंती पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की ओर से विचार गोष्ठी नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर 12 बजे से।
हवन - शास्त्रीनगर स्थित काली मठिया मंदिर में हवन और भंडारा दोपहर 2 बजे से।
पूजन - अखंड सनातन मंच की ओर से विजय दशमी पर्व पर शस्त्र पूजन फीलखाना के पास कार्यालय में शाम 4 बजे से।
डांडिया रास - आईएमए की ओर से दशहरा उत्सव व डांडिया रास का आयोजन जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज सभागार में शाम 6:30 बजे से।