टेबल टेनिस - कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन और द स्पोर्ट्स हब की ओर से यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में दोपहर 12 बजे से।
मेला - हमराज बिजनेस सेंटर व कोपरगंज के दुकानदारों की ओर से गारमेंट्स बिक्री मेला का आयोजन जीटी रोड स्थित द ब्रिज होटल में दोपहर 1 बजे से।
सम्मेलन - भाजपा कानपुर उत्तर की ओर से सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन बेनाझावर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में दोपहर 3 बजे से।
रामलीला - श्री रामलीला कमेटी चंद्रिका देवी पीरोड की ओर से रामलीला के शुभारंभ पर नारद मोह, रावण जन्म व श्रीराम जन्म का मंचन रात 8 बजे से।
अधिष्ठापन - रोटरी क्लब ऑफ कानपुर विनायकश्री के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन माल रोड स्थित होटल ग्रांड गीत में रात 8:30 बजे से।