फुटबॉल - बर्रा-2 स्थित पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में केएसएस फुटबॉल के मुकाबले का आयोजन सुबह 8 बजे से।
शिविर - अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बासमंडी तिकुनिया पुरवा चौराहा पर सुबह 11 बजे से।
क्रिकेट टूर्नामेंट - स्व. आत्माराम अग्रवाल मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच का आयोजन आर्यनगर स्थित टीएसएच में सुबह 11 बजे से।
छठी महोत्सव - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छठी महोत्सव का आयोजन विकासनगर स्थित जयनारायण विद्या मंदिर में सुबह 11 बजे से।
अनावरण - बिरहाना रोड नवयुवक संघ की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रतिमा का अनावरण बिरहाना रोड नवरंग के पास दोपहर एक बजे से।
बैठक - श्री राणी सती दादी व शिव महाराज ट्रस्ट की ओर से बैठक का आयोजन गुटैया स्थित मंदिर में शाम 4 बजे से।
ट्रायल - बैडमिंटन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल ग्रीनपार्क स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से।
जन्माष्टमी - कमलानगर स्थित जेके मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव पर कृष्ण-रुक्मिणी विवाह व कृष्ण-सुदामा भेंट का मंचन शाम 4:30 बजे से।