स्वच्छता अभियान : मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से न्यू आजादनगर स्थित हंस मंदिर में स्वच्छता अभियान सुबह नौ बजे से।
प्रशिक्षण - अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था की ओर से माॅडल ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट एलेन फारेस्ट में प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से।
क्षमावाणी - श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल सभा कार्यालय बिरहाना रोड में क्षमावाणी कार्यक्रम दोपहर दो बजे से।
पूजन - सनातन सेवा सत्संग की ओर से कामद शाइनिंग स्टार्स अकादमी विश्वबैंक में दीपावली मिलन समारोह शाम 4:30 बजे से।
जयंती - श्री अग्रसेन सभा की ओर से अग्रसेन भवन हरजेंद्रनगर में जयंती कार्यक्रम शाम छह बजे से।