कानपुर। रावतपुर में युवती की मौत के मामले में अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी गाैरव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
कानपुर देहात के गजनेर निवासी 23 वर्षीय युवती ने रावतपुर के जयप्रकाश नगर में रहने वाली बड़ी बहन के घर 18 जुलाई को सुसाइड कर लिया था। जीजा ने आरोप लगाया था कि बच्चे की छठी समारोह में मोहल्ले का गौरव आया था। उसने साली को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा था। इसी डर में युवती ने आत्महत्या कर ली थी। थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि आरोपी गौरव को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।