फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ससुरालीजनों पर गर्भपात करवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जाजमऊ निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका विवाह इलाके के युवक से एक जनवरी 2023 को हुआ। विवाह के बाद से ही पति, अन्य ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये लाने की मांग करने लगे। आरोप है कि पति अक्सर नशे में आकर उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह से पीटता था। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 में वह गर्भवती हो गई। जबरन दवाएं खिलाकर गर्भपात करवा दिया। दो जनवरी 26 की शाम सभी आरोपियों ने फिर दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की। विरोध पर उससे मारपीट कर घर से भगा दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें